A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाहन चेकिंग के दौरान जब पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़ा, फिर टशन में लड़के ने कहा- 'पापा DSP हैं'

वाहन चेकिंग के दौरान जब पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़ा, फिर टशन में लड़के ने कहा- 'पापा DSP हैं'

कई लोग ऐसे हैं जो हर बार बिना हेलमेट के घर से निकलते हैं। लोग जानते हैं कि हेलमेट का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है।

वायरल खबर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM वायरल खबर

क्या आप बिना हेलमेट के बाइक चलाते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए है। हमारे देश में बिना हेलमेट के बाइक चलाना भी टशन का ही एक रूप माना जाता है। कई लोग ऐसे हैं जो हर बार बिना हेलमेट के घर से निकलते हैं। लोग जानते हैं कि हेलमेट का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि दुर्घटना के समय इंसान को कम चोट लगे। लेकिन लोगों को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं है। वह बिना हेलमेट के बाइक चलाते हैं। इसमें सबसे हैरानी की बात तो यह है कि कुछ लोग पकड़े जाने पर रोब झाड़ने लगते हैं। कुछ तो यह भी कहते हैं कि आप नहीं जानते, मेरे चाचा विधायक हैं। जैसे इस वीडियो में जब पुलिसवाले ने एक लड़के को पकड़ा तो उसने क्या कहा, आप खुद सुनिए। 

पापा डीएसपी हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी बीच एक युवक को पुलिस अधिकारियों ने पकड़ लिया होता है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक बिना हेलमेट के नजर आ रहा है। जब पुलिसकर्मी युवक से पूछताछ करते हैं तो युवक उसे अपने पिता से बात करने की बात कहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनका जो भी अधिकार है, उन पर कार्रवाई होगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के की हालत काफी खराब हो जाती है।

यूजर्स ने क्या कहा?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि चमन लडका अपने पापा का इज्ज़त का बैंड बजा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि वो खुद डीएसपी है भाई। एक यूजर ने लिखा कि यार युवक ने गलती भी की फिर अलग लेवल मे बात कर रहा है।