1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब बुढ़ापे में ये हाल है जो जवानी में तो भौकाल मचाया होगा बाबा ने, Video हो रहा है वायरल

जब बुढ़ापे में ये हाल है जो जवानी में तो भौकाल मचाया होगा बाबा ने, Video हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बाइक पर जाते बाबा स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे कि इस उम्र में ऐसा है तो जवानी में कैसा रहा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आता ही है। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और फिर उन्हीं सभी पोस्ट में से दो-चार जो बहुत ही अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही होंगे और वहां देखते होंगे कि कैसे-कैसे पोस्ट वायरल होते हैं। मजाकिया वीडियो और फोटो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं लेकिन इनके अलावा स्टंट और जुगाड़ के भी खूब सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बुजुर्ग शख्स बाइक को चला रहा है। बाइक के दोनों तरफ कुछ ड्रम बंधे हुए हैं और बाबा बाइक पर खूब स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने बाइक के हैंडल को छोड़ दिया है और पीछे सीट की तरफ झुक गए हैं। इतना ही नहीं, वो चलती बाइक पर मस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हाथों को हवा में लहराते हुए डांस कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'अरे ताऊ' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चच जन्नत जाने की खुशी में। दूसरे यूजर ने लिखा- हैवी ड्राइवर हैं चचा जी। तीसरे यूजर ने लिखा- ताऊ बूढ़ा है तो क्या हुआ दिल तो जवान है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी तो बदमाश निकली, वायरल Video देख लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट

चचा कम से कम यहां तो कंट्रोल कर लेते, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान