1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल टूटे आशिक से सलाह मांगने पर ऐसा ही जवाब मिलता है, आप भी देखें वायरल पोस्ट

दिल टूटे आशिक से सलाह मांगने पर ऐसा ही जवाब मिलता है, आप भी देखें वायरल पोस्ट

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे पोस्ट दिख जाते हैं कि लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

Viral Screenshot- India TV Hindi
Image Source : X/@RIOCASM सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की चीजें पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी कई तरह के पोस्ट आते होंगे। कभी मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो नजर आते हैं तो कभी एक से बढ़कर एक तस्वीरें दिखाई देती हैं। इसके अलावा कभी-कभी कुछ स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर हमें वायरल होते हुए देखने को मिलते हैं। अभी भी एक SS ही वायरल हो रहा है और उसमें दो लोगों के बीच बातचीत नजर आ रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं और उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।

वायरल स्क्रीनशॉट में क्या दिखा?

अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है वो व्हाट्सएप का है। उसमें नजर आता है कि फूड डिलीवरी बॉय ने खाने की डिलीवरी करने के बाद मैसेज किया कि आपका खाना डिलीवर हो गया है। इसके बाद कस्टमर मैसेज करता है कि हां, बिरयानी अच्छी थी। अब इसके बाद डिलीवरी बॉय उससे सलाह मांगता है कि अगर कोई कमी होगी तो सुधारा जा सकता है। कंपनी को फीडबैक देने में भी मदद करेगा मगर कस्टमर लिखता है, 'कभी किसी से प्यार मत करना।' यह पढ़ने के बाद वो धन्यवाद लिखकर बात खत्म कर देता है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Riocasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को लाखों लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- गुड बाय सर, कभी किसी से पूछूंगा भी नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल टूटे आशिक से कुछ भी पूछो, दर्द बयान हो ही जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- सजेशन मांगा था, लाइफ लेशन दे गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई उसने बिरयानी के बाद 2 पेग मारा होगा, एक्स की याद आ रही होगी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बर्थडे केक काटती लड़की का Video हो गया वायरल, लोग कमेंट में कहने लगे ये बात

VIP भिखारी सड़क पर बैनर तले लेटकर मांग रहा था भीख, जब उसकी शर्तों पर गई लोगों की नजरें, फटी की फटी रह गईं आंखें