A
Hindi News वायरल न्‍यूज कहां से लाते हैं लोग ऐसा तगड़ा दिमाग, वायरल Video देख आप भी हिल जाएंगे

कहां से लाते हैं लोग ऐसा तगड़ा दिमाग, वायरल Video देख आप भी हिल जाएंगे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे और यह सोचने लगेंगे कि ऐसा दिमाग लगाने वाले लोग कौन हैं।

Screen Grab- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA चप्पल की ऐसी सिक्योरिटी कभी देखी है आपने?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन लोग अनगिनत वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं। उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर वही पोस्ट वायरल होते हैं जो बहुत अलग होते हैं या फिर जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी घर के बाहर बहुत सारे लोगों के चप्पल हैं। ऐसा हो सकता है कि उतने सारे लोग अपने चप्पल को बाहर उतारकर अंदर गए होंगे। उन्हीं सब चप्पलों के बीच में एक जोड़ी चप्पल नजर आती है जिसे विशेष सिक्योरिटी दी गई है। एक बंदे ने अपने चप्पल की जोड़ी में एक ताला लगा दिया है और फिर उसे वहां रखकर अंदर चला गया है। अब किसी ने यह देखा होगा तो वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BunnyFriendy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आप अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल करें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिजली नहीं बल्कि आग से चलता है ये वाला पंखा, वायरल हुआ 175 साल पुराना Stand Fan

स्कूटी चलाती लड़की का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखने के बाद लोगों ने किया रिएक्ट