1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा क्रिएटिव दिमाग कहां से लाते हैं लोग, पौधा उगाने के लिए किया अनोखा जुगाड़

ऐसा क्रिएटिव दिमाग कहां से लाते हैं लोग, पौधा उगाने के लिए किया अनोखा जुगाड़

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो नजर आया है जो आपको काफी समय तक याद रहने वाला है क्योंकि इसमें आपको अब तक का सबसे अनोखा जुगाड़ देखने को मिलेगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/LIFE_BY_SURBHI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई सारे लोग ऐसे हैं जो अतरंगी काम करने में बहुत ही माहिर होते हैं और उनके अतरंगी काम ही लोगों का ध्यान भी खींचते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी आंखों के सामने भी हर दिन ऐसे तमाम वीडियो आते होंगे जिसमें लोगों के अतरंगी दिमाग से निकले अतरंगी जुगाड़ नजर आते होंगे। ऐसी ही चीजें वायरल भी होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आप जब एक बार देख लेंगे तो फिर इसे काफी लंबे समय तक याद रखने वाले हैं। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या अतरंगी दिखा?

आपने अब तक कई तरह के गमले देखे होंगे जिसमें लोगों ने पौधे लगाए होंगे। मार्केट में एक से बढ़कर एक और खूब सुंदर गमले मिलते हैं तो वहीं कई सारे लोग बाल्टी में ही पौधे लगा देते हैं। खैर यह सब तो आपने खूब देखा होगा मगर शायद ही आपने कभी देखा होगा कि किसी ने वेस्टर्न कमोड में पौधा उगाया हो। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर वेस्टर्न कमोड रखा हआ है और उसमें एक बड़ा सा पौधा भी उगा हुआ है। अब यह अतरंगी जुगाड़ किसने किया, यह तो नहीं पता मगर वीडियो जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर life_by_surbhi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार 739 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उगने वाले पौधे कहां भी उग सकते हैं, चाहे उन्हें पत्थरों को ही क्यों न फाड़ना पड़े। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां ऐसा ही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई बर्बादी नहीं, सही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- असली पर्यावरण रक्षक है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर खूब छाया इस बच्चे का Video, आखिर ऐसा किया जो इतना वायरल हुआ

Lawyer और Advocate में क्या फर्क होता है? दोनों को एक समझने वाले अंतर जान लें