हमारे देश में ऐसे कई सारे लोग हैं जो जरूरत पड़ने पर कुछ न कुछ जुगाड़ खोज ही लेते हैं। लोग अपने काम को पूरा करने के लिए, अपना पैसा बचाने के लिए या फिर कभी मुसीबत में फंस जाने पर या फिर आलस के चक्कर में कुछ न कुछ जुगाड़ खोज ही लेते हैं और ऐसे में ही कई बार अतरंगी जुगाड़ देखने को मिलते हैं जो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक न जानें कितने सारे अतरंगी जुगाड़ देख लिए होंगे और अभी एक नया जुगाड़ देखने का समय आ गया है। आइए आपको वायरल हो रहे एक और जुगाड़ के बारे में बताते हैं। आप जब इस जुगाड़ को देखेंगे तो लंबे समय तक याद रहने वाला है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो जुगाड़ वायरल हो रहा है उसे एक महिला ने बर्तन धोने के समय निकाला। वायरल वीडियो में दिखता है कि महिला के सामने बर्तन रखे हैं और पाइप से पानी आ रहा है। अब महिला पाइप को पकड़े या फिर बर्तन को धोए। इसी काम को आसान करने के लिए महिला ने जुगाड़ खोजा। वो महिला उस पाइप को जिससे पानी आ रहा है, उसे अपने सिर पर क्लचर से दबा देती है ताकि वो पाइप वहां फिक्स हो जाए। इसके बाद उस पाइप से एक फिक्स जगह पर पानी गिरता है और महिला आराम से बर्तन धोती दिखती है और इसी कारण जुगाड़ वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SuchetaSagar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इतना घोर टैलेंट कहां से लाते हैं ये लोग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और कुछ लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- टैलेंट लेवल अनलिमिटेड है। दूसरे यूजर ने लिखा ये स्किल अलग लेवल का है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कंटेंट को अलग ही लेवल पर ले गया ये आदमी, वायरल Video जरा आप भी देखिए
इसे कहते हैं एक मजदूर की ताकत, वायरल Video देख कई लोगों के उड़ जाएंगे होश