1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रस्सी बांधने वाले भाई को 21 तोपों की सलामी! बंधी हुई रस्सी देख आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे

रस्सी बांधने वाले भाई को 21 तोपों की सलामी! बंधी हुई रस्सी देख आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे

अब तक का सबसे अनोखा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आया और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MAHAVIR_VAISHNAV_PHOTOGRAPHY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे आपको कंटेंट की भरमार देखने को मिल ही जाएगा। करोड़ों लोग सोशल मीडिया का यूज करते हैं। उसमें से आधी जनता ऐसी है जो कंटेंट को वहां पोस्ट करती है और बाकी लोग जैसे आप और हम, उन्हें देखते हैं। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ देर ही सही मगर सोशल मीडिया पर बिताते जरूर हैं और वहां तरह-तरह के पोस्ट देखते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर देरी किए बिना आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

किस चीज से रस्सी को बांधा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रांसफॉर्मर को शायद उतारा जा रहा है। वहां पर ट्रैक्टर और ट्रॉली नजर आ रही है। वहीं ऊपर एक बड़ा सा चैन जिसमें हुक है और उस हुक से ट्रांसफॉर्मर को उठाया जा रहा है। इसी बीच एक रस्सी पर नजर आती है। वो रस्सी उसी पोल से नीचे आ रही है और उसे खेत में उगे फसल में एक पैधे से बांधा गया है। अब उस रस्सी को बांधने वाले ने पता नहीं क्या सोचकर यह किया मगर अतरंगी होने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mahavir_vaishnav_photography नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और वीडियो पर लिखा है, 'रस्सी बांधने वाले भाई को 21 तोपों की सलामी।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भारत रत्न से सम्मानित किया जाए रस्सी बांधने वाले को। दूसरे यूजर ने लिखा- सही है, डूबते को तिनके का सहारा, हमेशा सुना है, आज देख भी लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- डूबते को तिनके का सहारा। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

सामान की डिलीवरी करो तो एकदम भाई जैसे करो वरना मत करो, आप भी देखें Video

गुटका खाने वाले लोग यहां भी नहीं रुके, पटना मेट्रो का Video बनाकर दिखाई लोगों की हरकत