हवाई जहाज का रंग अधिकतर सफेद ही क्यों होता है? वजह आपको कर देगा पूरी तरह से हैरान
आपने क्या कभी अलग-अलग हवाई जहाजों के रंग पर गौर किया है। अगर कभी गौर किया होगा तो देखा होगा कि अधिकतर प्लेन का रंग सफेद ही होता है मगर कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है।
इंसान हर दिन कई सारी चीजों को देखता है मगर कभी भी उसके पीछे का कारण जानने की कोशिश नहीं करता है। कई सारी चीजें जो हमें एक जैसी ही दिखती हैं, उन्हें कॉमन समझकर लगभग हम सभी इग्नोर कर देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। कभी जब कोई उससे जुड़ा सवाल पूछता है तो ध्यान में आता है कि अरे हां, मैंने तो कभी ऐसे सोचा ही नहीं। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा और आज एक बार फिर से होगा। क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि अधिकतर हवाई जहाजों के रंग सफेद ही क्यों होते हैं? कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।
प्लेन का रंग सफेद ही क्यों होता है?
यह सवाल पूछने के बाद आपके दिमाग में भी यही सवाल चल रहा होगा। आपको बता दें कि हवाई जहाज को सफेद रंग से पेंट करने के पीछे कई कारण होते हैं और सभी कारण आपको बहुत ही सही लगेंगे। इसमें सबसे पहले कारण उसका गर्मी से राहत देना है। आपको बता दें कि सफेद रंग सूरज की किरणों को सोखता नहीं है बल्कि उसे परावर्तित यानी रिफ्लेक्ट कर देता है। इससे प्लेन के अंदर गर्मी कम लगेगी और AC पर खर्चा कम आता है।
ये भी हैं कुछ दूसरे कारण
आइए अब आपको कुछ दूसरे कारण भी बताते जो सफेद रंग चुनने के लिए अहम होते हैं। आपको बता दें कि किसी प्लेन में अगर कोई दरार आता ही या फिर कोई लिक्विड का रिसाव होता है तो वो सफेद रंग में आसानी से दिख जाता है और समय रहते उसकी मरम्मत हो जाती है। इसके अलावा सफेद रंग दूसरे गहरे रंगों की तुलना में हल्का होता है और इससे प्लेन का वजन भी कम बना रहता है औ इससे ईंधन की बचत होती है। आइए एक और कारण बताते हैं। आपको बता दें कि आसमान में सफेद रंग अलग से दिखता है और उन्हें दूर से देखकर पक्षी खुद का रास्ता बदल लेते हैं जिससे वो प्लेन से टकराने से बच जाते हैं।
नोट: आपको अभी जो जानकारी दी गई है, वो सभी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है और रम पीने की सलाह भी बिल्कुल नहीं देता है।
ये भी पढ़ें-
दुनिया की सबसे महंगी RUM कौन सी है? कीमत जानकर पैर के नीचे से जमीन ही खिसक जाएगी
