A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Santa Claus आखिर लड़का ही क्यों है? आपने भी नहीं सोचा होगा इसका जवाब, आज जान लीजिए

Santa Claus आखिर लड़का ही क्यों है? आपने भी नहीं सोचा होगा इसका जवाब, आज जान लीजिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में एक बंदा एक शख्स से पूछ रहा है कि Santa Claus आखिर लड़का क्यों है, लड़की क्यों नहीं है। इसके बाद वो जो जवाब देता है वो सुनकर हंसी नहीं रुकेगी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा चलता फिरता प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल होते हैं मगर वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे हटके होती हैं या फिर पहली बार नजर आता है। आप भी तो सोशल मीडिया की गलियों में हर रोज चक्कर लगाते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी खूब सारे पोस्ट आते ही होंगे। उन्हीं के बीच में वायरल कंटेंट भी नजर आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने एक शख्स के सामने माइक किया हुआ है और उससे वो पूछता है कि Santa Claus आखिर लड़का क्यों है, लड़की क्यों नहीं? अब सवाल दिमाग में घंटी तो बजाता है कि ऐसा क्यों हैं मगर बंदे के जवाब ने पूरे वीडियो को कॉमेडी में बदल देता है। वो बड़े ही गंभीर हाव-भाव रखते हुए कहता है, 'क्योंकि सर कोई भी लड़की हर साल सेम कपड़ा नहीं पहन सकती, वो भी सेम त्योहार पर। कभी नहीं।' यह एक स्क्रिप्टेड फनी वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वैसे सोचा है कि सांता आदमी ही क्यों है?

अब जब यह सवाल उठ ही गया है कि Santa Claus आखिर लड़का ही क्यों है तो आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों है। ऐसा कहा जाता है की सांता की जो कहानी है वो चौथी सदी के एक दयालु बिशप की है। उस दौर में एक आदमी थे जिनका नाम सेंट निकोलस था और वो अपनी उदारता के लिए जाने जाते थे। वहीं से यह कहानी शुरु हुई और सांता एक आदमी बनाता है। वैसे यह जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार है तो इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये हुआ तो हुआ कैसे! टनल में हुए हादसे का Video देख आप भी पूछेंगे यही सवाल

इंटरव्यू में बंदे ने बताई अपने 12वीं न करने का कारण, जानने के बाद आप जमीन पर लेटकर हंसेंगे