A
Hindi News वायरल न्‍यूज Indian Railway Facts: ट्रेन के सिर्फ लास्ट डिब्बे पर ही क्यों होता है 'X' का निशान? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

Indian Railway Facts: ट्रेन के सिर्फ लास्ट डिब्बे पर ही क्यों होता है 'X' का निशान? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

Indian Railway Facts: आपने अगर कभी फाटक पर खड़े होकर या फिर प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर किसी ट्रेन को गुजरते हुए देखा है तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि आखिरी डिब्बे पर X का निशान होता है। क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि यह क्यों लिखा होता है।

ट्रेन के लास्ट कोच पर X क्यों लिखा होता है?- India TV Hindi Image Source : INDIARAILINFO.COM ट्रेन के लास्ट कोच पर X क्यों लिखा होता है?

हम सभी के साथ ऐसा होता है कि सुबह से लेकर शाम तक कई चीजों को देखते हैं जिसके पीछे कोई अहम कारण होता है मगर हम लोग उसे नजर अंदाज कर देते हैं। कभी-कभी उन्हीं चीजों को लेकर दिमाग में सवाल भी आता है मगर हम जवाब नहीं खोजते हैं। ऐसा ही कुछ भारत की ट्रेनों को लेकर भी होता है। उदाहरण के लिए कि पटरियों पर गिट्टी क्यों लगे होते हैं, ट्रेन के डिब्बों के रंग अलग-अलग क्यों होते हैं और भी कई सवाल दिमाग में आते हैं। ऐसा ही कुछ लास्ट डिब्बे पर लिखे X के साथ भी होता है। ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X लिखा होता है मगर कभी ये जानने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों किया जाता है? आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

ट्रेन के लास्ट डिब्बे पर क्यों लिखा होता है X?

आपने अगर कभी किसी ट्रेन को गुजरते हुए देखा है तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि लास्ट वाले डिब्बे पर X लिखा होता है। मगर ऐसा क्यों लिखा होता है। आपको बता दें कि ट्रेन के लास्ट डिब्बे पर X का निशान इसलिए होता है ताकि रेलवे के कर्मचारियों को यह पता चल सके कि ट्रेन के सारे डिब्बे इंजन के साथ हैं और वो सही-सलामत स्टेशन से या फिर सिग्नल प्वाइंट से गुजर गए हैं। रात में या फिर ठंड में जब कोहरा होता है तब ये सुरक्षा के लिए एक बहुत जरूरी संकेत के तौर पर काम करता है।

संकेत के लिए कुछ और भी विकल्प होते हैं

आपको बता दें कि लास्ट डिब्बा बताने के लिए सिर्फ X ही नहीं लिखा होता है। लास्ट डिब्बे पर LV का बोर्ड भी होता है जो यह बताता है कि वो Last Vehicle है और दिन में यह दिखता भी है। वहीं रात की बात करें तो उसके लिए टेल लाइट लगाई जाती है। रात में X की जगह या फिर X के साथ लाल रंग की टेल लाइट चमकती है जो ट्रेन के सारे डिब्बों के साथ होने का संकेत देता है।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लाल-नीला-हरा... ट्रेन के डिब्बे अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं, आप भी नहीं जानते होंगे जवाब

ट्रेन की पटरियों पर क्यों बिछे होते हैं पत्थर? रोज सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे इसका लॉजिक