A
Hindi News वायरल न्‍यूज झूला झूलने पर क्यों आता है मजा? इसके लिए शरीर का कौन-सा पार्ट होता है जिम्मेदार, जानिए अमेजिंग फैक्ट्स

झूला झूलने पर क्यों आता है मजा? इसके लिए शरीर का कौन-सा पार्ट होता है जिम्मेदार, जानिए अमेजिंग फैक्ट्स

Amazing Facts Of Swinging: झूला झूलते वक्त होने वाली खुशी और रोमांच के पीछे क्या वजह होती है। इसमें शरीर का कौन सा अंग काम करता है। इस आर्टिकल में झूला झूलते समय शरीर में होने वाले केमिकल रिएक्शन के बारे में जानिए।

Swinging Amazing Facts- India TV Hindi Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो) झूला झूलने पर मजा आने के पीछे साइंस का कमाल है।

Swinging Amazing Facts: झूला झूलना तो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन क्या आपको पता है कि जब आप झूला झूलते हैं तो मजा क्यों आता है। झूला चाहे ऊंचाई पर ले जाकर नीचे लाने वाला हो या हवा में आगे-पीछे झुलाने वाला, उस पर बैठकर खुशी का एहसास जरूर होता है। कुछ लोगों को तो पेट में गुदगुदी भी महसूस होती है। आप जब मेले में या एम्यूजमेंट पार्क जाते हैं तो झूला जरूर झूलते होंगे, आइए इस खबर में हम आपको इससे होने वाली खुशी के पीछे की वजह के बारे में बताते हैं।

हैप्पी हार्मोन्स के रिलीज होने से मिलती है खुशी

झूलने की लयबद्ध यानी Rhythmic स्पीड दिमाग में Endorphins और Dopamine जैसे केमिकल्स को रिलीज करती है। Brain Balance Centers के मुताबिक, यह केमिकल मूड को बेहतर बनाने और शांति का एहसास कराने में मदद करते हैं।

वेस्टिबुलर सिस्टम को मिलता है खुश होने का इशारा

हमारे कान के अंदर मौजूद वेस्टिबुलर सिस्टम बॉडी के बैलेंस और स्पीड के लिए जिम्मेदार होता है। झूले की स्पीड इस सिस्टम को एक्टिव करती है, जिससे दिमाग को सुखद होने का इशारा मिलता है। रिसर्च बताती है कि यह Stress को कम करने में मदद करता है।

झूलने से नर्वस सिस्टम होता है शांत

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के PubMed Central में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, झूलने से नर्वस सिस्टम को 'वेस्टिबुलर इनपुट' मिलता है जो उसे शांत करता है। इसके साथ ही, एकाग्रता को भी बढ़ाता है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल 'सेंसरी इंटीग्रेशन थेरेपी' में भी किया जाता है।

भारहीनता का एहसास देता है खुशी

झूले के ऊपर से नीचे आने के दौरान ग्रैविटी में क्षणिक बदलाव से हमें भारहीनता का एहसास भी होता है। यह रोमांचक अनुभव 'यूफोरिया' यानी हमें अत्यधिक खुशी देता है। अगली बार जब आप झूला झूलें तो अपने शरीर में होने वाले इन बदलावों पर ध्यान जरूर दीजिएगा।

ये भी पढ़ें- अमर या कुछ और? सिर को धड़ से पूरा अलग कर देने पर भी नहीं मरता ये प्राणी, जानिए साइंस के गजब सिस्टम का कमाल