1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक चलाते पति को चप्पल से पीटती रही पत्नी, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बाइक चलाते पति को चप्पल से पीटती रही पत्नी, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बाइक पर शख्स के पीछे बैठी हुई है और वो उस आदमी को मार रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये दोनों पति और पत्नी हैं। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार सड़क पर चलते समय हमें कुछ ऐसे नजारे दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को उस पर यकीन नहीं होता है। इसके बाद वो उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। सोशल मीडिया की जनता भी उस वीडियो को देखने के बाद पूरी तरह से हैरान हो जाती है। अभी कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर देखने को मिला। उस वीडियो में एक महिला एक आदमी को मारती हुई नजर आ रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जा रहा है।

शख्स को चप्पल से मारती दिखी महिला

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है और पीछे एक महिला बैठी हुई है। कुछ दूर चलने के बाद अचानक वो महिला उस आदमी को चप्पल से मारने लगती है। तीन बार चप्पल से मारने के बाद उसे बाईं तरफ जाने का इशारा करती है। आदमी उधर नहीं जाता है तो महिला फिर उसे 4 बार चप्पल से मारती है और फिर बाईं तरफ इशारा करती है। आदमी अभी भी सामने ही बाइक चलाता है तो फिर एक चप्पल मारती है और खुद हैंडल को मोड़ने की कोशिश करती है। वो जब सफल नहीं होती है तो फिर से उसे चप्पल से मारने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gharkekalesh2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चलती बाइक पर पति और पत्नी के बीच में क्लेश, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कुछ बहस के बाद पत्नी अपने पति को मारने लगती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसको डोमेस्टिक वॉयलेंस नहीं बोलेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर जेंडर बदल दिया जाता तो इसे डोमेस्टिक वायलेंस कहते, मैं बस बोल रहा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- बीवी नहीं बवाल है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चाय के शौकीन चाय पीने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, ऐसा ही एक उदाहरण Video में दिखा

नवजात बच्चे और डॉगी की पहली मुलाकात, ऐसे जताया प्यार कि Video देख दिल हो जाएगा खुश