A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AI के आते ही लोगों की क्रिएटिविटी निखर कर बाहर आ रही है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

AI के आते ही लोगों की क्रिएटिविटी निखर कर बाहर आ रही है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें किचन के कुछ ऐसे टिप्स दिए हैं जो आपने पहले नहीं देखे होंगे लेकिन यहां चर्चा उन टिप्स की कम और उन्हें पेश करने के तरीके की होगी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ASHUTOSHPHD वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर किसी को पता है कि AI का दौर आ गया है और कई सारे लोग AI का जमकर यूज भी कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग उसी AI का ऐसा यूज कर रहे हैं, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं क्योंकि ये लोगों का ध्यान जो खींच लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भई ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही कमाल का है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लोगों को किचन के कुछ टिप्स दिए गए हैं कि मिर्ची, प्याज, नींबू आदी को रखना या काटना है मगर तरीका अलग है। वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है जिसमें नींबू, मिर्ची, प्याज और टमाटर खुद बात कर रहे हैं। मिर्ची बोलती है, 'हरी मिर्ची दो दिन में सुख जाती है रे, तुझे इतना भी नहीं पता। मेरा डंठल निकालकर डिब्बे में रख, अंदर टिशू पेपर रख, मैं 15 दिन तक ताजी रहूंगी रे।' प्याज बोलता है, 'प्याज काटते हुए आंसू बहाने लगता है रे, इतना भी नहीं पता तूझे, मुझे काटने से पहले 5 मिनट फ्रिज में रख और फिर काट, आंखों से पानी नहीं निकलेगा रे।' आप खुद पूरा वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ashutoshphd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या बात कर रह है रे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये आदमी पैसा बेचकर पैसा कमा रहा है, वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

जिंदगी के पहले दोस्त और आखिरी दोस्त के बीच युद्ध! जरा आप भी देखिए वायरल Video