A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी ने जुगाड़ की सारी सीमाओं को भी पार कर दिया, Video देख आप भी दंग हो जाएंगे

आंटी ने जुगाड़ की सारी सीमाओं को भी पार कर दिया, Video देख आप भी दंग हो जाएंगे

मार्केट में सब्जी लेने पहुंची एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उनके थैले को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आंटी के जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PRO_ADMIN9 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। यहां हर किसी के पास जुगाड़ करने वाला दिमाग है और लोग एक से बढ़कर एक जुगाड़ करते रहते हैं मगर कुछ लोग जुगाड़ की सभी सीमाओं को पार करते हुए ऐसा जुगाड़ कर देते हैं कि उसे देखकर लोग भी हैरान हो जाते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और कुछ दिनों में लोगों को हैरान कर देने वाला जुगाड़ नजर आ ही जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक मार्केट का है जहां पर एक महिला सब्जी लेने के लिए गई हुई है। सब्जी वाला खीरा का वजन करता है और महिला द्वारा लाए गए थैले में डालता है जो सभी को हैरान करने लायक है। दरअसल उस महिला ने एक कच्छे को सिल कर उसे बैग बना दिया है और उसमें टांगने के लिए पट्टी भी लगी हुई है। महिला के उस जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा बैग आपने किसी को ले जाते हुए कभी नहीं देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pro_admin9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह वीडियो कब और कहां कहा है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा भी हो सकता है कि सिर्फ कंटेंट के लिए महिला ऐसा बैग लेकर बाजार गई हो और वीडियो वायरल हो ही गया। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी बोल रही हैं कि हम लोगों ने गरीबी देखी है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

इतना बेरोजगार इंसान पहले नहीं देखा होगा, बनाया ऐसा Video जिसे देख आप भी कहेंगे यही बात

अस्पताल में भर्ती हो गया दूल्हा मगर नहीं टली शादी, Video देख लोगों ने भी लिए मजे