आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों के पास इंटरनेट का रिचार्ज भी अच्छा खासा रहता है तो लोग सोशल मीडिया का खूब यूज भी करते हैं। अब कई सारे लोग जो सोशल मीडिया पर हैं, वो खुद से कई सारे वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। उसमें से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी हो जाते हैं। कुछ वीडियो देखकर लोग तारीफ करते हैं तो कई बार लोग अपने बनाए वीडियो के कारण ही ट्रोल हो जाते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी कुछ ऐसा ही दिखा। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो नहीं मगर जो भी है, उसे आप चिंदी हरकत ही बोलेंगे। किसी भी होटल से चेक-आउट करते समय इंसान देखता है कि उसका कोई सामान तो नहीं छूट रहा है लेकिन यहां मैडम होटल का सामान लेकर जा रही हैं। वीडियो में दिखता है कि महिला हैंडवाश वाला लिक्विड बोतल से निकालकर पानी वाले छोटे बोतल में भर रही है। वो वहां का सारा लिक्विड दूसरे बोतल में भर लेती है। इस वीडियो को शायद उसके पति ने रिकॉर्ड किया जो वायरल होते ही लोग महिला को ट्रोल करने लगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @venom1s नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस औरत ने एक होटल से शैम्पू और साबुन चुरा लिया और बड़े गर्व से इसका एक रील बनाकर पोस्ट किया, जैसे उसने कोई बहुत बड़ा काम किया हो। ऐसी घटिया सोच वाले लोगों की वजह से भारत का नाम खराब होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चोरी बोलते हैं इसको। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको शायद चिंदी गिरी कहते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- शर्मनाक लोग थाईलैंड में इंडिया का नाम खराब कर रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मरीज को बेहोश करके ऑपरेशन क्यों किया जाता है? बच्चे का जवाब आपको लोट-पोट कर देगा
ये पर्ची देखकर तो बैंक वाले भी सदमे में चले जाएंगे, आप भी देखिए वायरल हो रहा पोस्ट