1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भगवान के सामने महिला गा रही थी आरती और तभी बच्चे ने कह दी वायरल होने लायक बात, देखें Video

भगवान के सामने महिला गा रही थी आरती और तभी बच्चे ने कह दी वायरल होने लायक बात, देखें Video

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि बच्चे वाकई मन के सच्चे होते हैं। वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी।

funny video, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कोई मजेदार वीडियो पोस्ट करता तो कोई लड़ाई का वीडियो अप्लोड करता है। कोई डांस और स्टंट के वीडियो पोस्ट करता है तो कोई अनोखी चीजों के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। इसके अलावा मजेदार फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और इन सभी तरह के वीडियो और फोटो में से कुछ वायरल भी होते है। आप सोशल मीडिया पर हैं क्या? अगर आप हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन कई वीडियो और फोटो वायरल होते हुए मिल ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला अपने बच्चे के साथ बैठकर भगवान की पूजा कर रही है। वो आरती गा रही है। इसी दौरान वो बोलती है, 'नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना' और यही सुनकर उस महिला का बेटा उसे लुक देने लगता है। इसके बाद बच्चा बोलता है, 'हाय अम्मा कितना झूठ बोला, पापा से तो दिन भर कच-कच करके सोना बनवाती हो, पैसे लेती है और भगवान से झूठ बोलती हो।' यह सुनकर महिला उसे चुप कराने लगती है। ऐसा लगता है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @cute_taddy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बच्चे मन के सच्चे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार 900 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सच बोल दिया क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान ने सच उगलवा दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'पंचायत 4' के बाद फुलेरा की एक फोटो हुई वायरल, लोग इस तरह ले रहे हैं मजे

जय हो धूप बत्ती वाली माता की! लड़की ने बनाई ऐसी रील जो आपने पहले नहीं देखी होगी, Video वायरल