1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर से बाहर स्कूटी निकाल रही थी महिला, इस दौरान जो कुछ भी हुआ उसका Video हुआ वायरल

घर से बाहर स्कूटी निकाल रही थी महिला, इस दौरान जो कुछ भी हुआ उसका Video हुआ वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपनी स्कूटी को घर से बाहर निकालते हुए नजर आ रही है। आप जब पूरा वीडियो देखेंगे तो शायद ही अपनी हंसी को रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RAMESHOFFICIAL0 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लोग जब भी बोर होते हैं या फिर मनोरंजन की तलाश होती है तो वो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। हर कोई दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताता ही है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो देखते होंगे। उसमें से कई सारे वीडियो वैसे भी होते हैं जो अपने कंटेंट के कारण वायरल हो जाते हैं। हर दिन जुगाड़, डांस, लड़ाई, स्टंट और लोगों की अतरंगी हरकत समेत कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपनी स्कूटी को घर के अंदर से बाहर निकाल रही है। घर पर लोहे का बड़ा सा दरवाजा लगा हुआ है तो महिला को सबसे पहली मेहनत तो दरवाजे को हैंडल करने में लगती है। दरवाजा खुला था मगर स्कूटी लगने से दरवाजा धीरे-धीरे करके बंद हो जाता है। इसके बाद महिला स्कूटी पर बैठे हुए दरवाजे को पूरा खोलने की कोशिश करती है मगर वो काम नहीं हो पाता है। अंत में वो महिला स्कूटी से उतर दरवाजा खोलती है और स्कूटी को पीछे करते हुए बाहर निकालती है। ऐसे में अचानक स्कूटी ढलान पर आने से तेजी से पीछे होती है और महिला गिर जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि @rameshofficial0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो बहुत गलत हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- स्कूटी उठाई नहीं जैसे रोज का काम हो। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या कमाल करते हो आंटी जी, कृपया हमें भी सिखाओ ये विद्या। चौथे यूजर ने लिखा- आंटी रोज इसी तरह स्कूटी बाहर निकालती हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पुलिस वाले से बचकर भागा था बाइकर मगर अचानक पुलिसकर्मी ने मारा धप्पा, Video देख आएगी हंसी

'...हम जबलपुर वाले सुधरेंगे नहीं'; शख्स ने ऐसा क्या देखा जो लोगों पर भड़का, देखें Video