1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी जबर किस्मत आपने शायद ही पहले देखी होगी, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट्स

ऐसी जबर किस्मत आपने शायद ही पहले देखी होगी, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट्स

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि किस्मत किसे कहते हैं। कई सारे लोगों ने जब वीडियो देखा तो वो भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। आइए आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ITSCHINA.BABY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

क्या आपके साथ ऐसा कभी हुआ है कि आप एक जगह पर खड़े हैं और अचानक ऊपर से कुछ गिरता है लेकिन वो चीज आपके ऊपर नहीं बल्कि आपके बिल्कुल बगल में गिरता है और आप एक इंच से बच जाते हैं? अगर ऐसा हुआ है तो फिर आपने तब समझा होगा कि किस्मत का होना किसे कहते हैं। चलिए आपके साथ अगर ऐसा कुछ नहीं हुआ है तो अच्छी बात है। हम आपको अभी वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए बताएंगे कि किस्मत किसे कहते हैं और बाल-बाल बचना किसे कहते हैं। उसके बाद आपको यह बताएंगे कि वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों ने क्या कमेंट किया है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक पेड़ नजर आता जो गिर चुका है। अब इसी पेड़ के पास में एक सफेद रंग की गाड़ी खड़ी थी और वो पेड़ उसके बोनट के ऊपर ही गिरा है मगर यहां थोड़ा टिव्स्ट है। पेड़ के गिरने की वजह से गाड़ी के बोनट पर खरोच तक नहीं आई है। वीडियो बनाने वाला शख्स दिखाता है कि कैसे एक-एक इंच से वो कार बची है। उस पेड़ का गिरा हुआ हिस्सा बिल्कुल जरा से उस कार के बोनट से दूर है और इस तरह वो कार डैमेज होने से बच गई। अब इस कार की और कार के मालिक की क्या जबर किस्मत है, वो आप वीडियो देखकर खुद समझ सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर itschina.baby नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अभी ये भगवान का सबसे पसंदीदा आदमी होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान, जादू होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छी किस्मत है। चौथे यूजर ने लिखा- इसे लॉटरी का टिकट खरीदना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा- आप जब भगवान से इंश्योरेंस ले लो।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे भयंकर खेलों का आविष्कार कौन कर रहा है? Video पर खूब सारे लोगों के आए कमेंट्स

इस आदमी ने बैठे-बैठे बुला ली मुसीबत, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे