1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी खतरनाक वार्निंग आपने पहले कहीं नहीं देखी होगी, फोटो देख लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

ऐसी खतरनाक वार्निंग आपने पहले कहीं नहीं देखी होगी, फोटो देख लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

अभी सोशल मीडिया पर फोटो खूब वायरल हो रही है जिसमें एक जगह पर लिखी हुई वार्निंग नजर आ रही है। वो वार्निंग बहुत ही खतरनाक है और इसी कारण वायरल हो रही है। आपने अब तक ऐसा कुछ पहले शायद ही कहीं देखा होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
Image Source : X/@TANWARBHANU_ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया की गलियों में आपको हर दिन दुनिया भर की तमाम अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिया रेगुलर एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि पोस्ट में जितना अतरंगी और अनोखा कुछ दिखेगा, वो उतना ही वायरल होता है और ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल न होता हो। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या नजर आया?

आपने आमतौर पर कई जगहों पर देखा होगा कि लोगों को कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए, खुले में पेशाब करने से रोकने के लिए दीवार पर वार्निंग लिखा होता है। लेकिन अब तक ऐसी वार्निंग नहीं देखी होगी जो वायरल हो रही है। वायरल हो रही वार्निंग लोगों को थूकने से रोकने के लिए लिखी हुई है और दीवार पर लिखा है, 'यहां थुकना मना है, पकड़े जाने पर चटवाया जाएगा।' अब ऐसी लाइन कौन ही लिखता है और शायद ही कारण ही फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वारयल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @tanwarbhanu_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सही कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यह अच्छा तरीका है। तीसरे यूजर ने लिखा- दिमाग तो सही लगाया है। चौथे यूजर ने लिखा- ये सही पहल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सही था। एक और यूजर ने लिखा- अच्छी वार्निंग है।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Brown Rang गाने को AI की मदद से बनाया 90's और 70's का गाना, हो रहा है खूब वायरल

स्कूटी में लगे पहिए बाइक के पहियों से छोटे क्यों होते हैं? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण