1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो हद ही हो गई, वियतनाम के रेस्टोरेंट में भारतीय परिवार ने किया हंगामा, Video हो रहा है वायरल

ये तो हद ही हो गई, वियतनाम के रेस्टोरेंट में भारतीय परिवार ने किया हंगामा, Video हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है और उसके साथ जो दावा किया जा रहा है, वो जानकर आप हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि ये लोग बाहर जाकर कैसी हरकत कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@FALCONUPDATESHQ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दौर में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है। लोग अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते ही हैं जहां हंसी-मजाक के वीडियो तो खूब वायरल होते हैं लेकिन इसके अलावा कई हादसे और लोगों के कारनामों के भी वीडियो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद उस पर रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे वियतनाम का बताया जा रहा है। वीडियो में जो दिखा और उसके साथ जो दावा किया जा रहा है, वो जानकर आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक रेस्टोरेंट के अंदर का है। वीडियो में दिखता है कि एक बच्चा टेबल पर रखा टिशू उठाकर गुस्से में फेंकता है। इसके बाद पति-पत्नी अपने बच्चों को लेकर बाहर चले जाते हैं मगर तुरंत अंदर भी आते हैं। अपने रेस्टोरेंट का हाल देख एक वेटर रिएक्ट करता है तो महिला उस पर गुस्सा करने लगती है और उसका पति उसे धक्का भी मारता है। वीडियो में दिखता है कि वो आदमी उस वेटर को मारने पर तुला हुआ है लेकिन उसकी पत्नी और एक दूसरा शख्स उसे रोकते हैं। अब इस वीडियो के साथ यह दावा किया गया है कि, ''वियतनाम में एक भारतीय रेस्टोरेंट में कर्मचारियों ने बच्चों को टिश्यू फेंकने से मना किया तो उनके माता-पिता ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके बाद बच्चों ने प्लेटें और गिलास फेंके।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @FalconUpdatesHQ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में सभी जानकारी दी गई है जो आपने ऊपर अभी पढ़ा। खबर को लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह सिविक सेंस से परे है, उम्मीद है कि उन्होंने पुलिस को बुलाया गया होगा और माता-पिता को गिरफ्तार किया गया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- उन्हें जेल में डाल दो, उन सभी को, उन बेवकूफ बच्चों और उनके बेवकूफ पिता को भी। एक और यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों का पासपोर्ट रद्द कर दिया जाना चाहिए, भारत के बाहर उनकी कोई जरूरत नहीं है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चलती गाड़ी से नारियल चुराने की कोशिश की मगर पोपट हो गया, अब वायरल हो रहा Video

सगाई का यह Video हो रहा है जमकर वायरल, जानें लोगों की क्या प्रतिक्रिया आई