1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी में खुश रहना कोई इस बच्चे से सीखे, Video और बच्चा, दोनों आपका दिल जीत लेंगे

जिंदगी में खुश रहना कोई इस बच्चे से सीखे, Video और बच्चा, दोनों आपका दिल जीत लेंगे

अभी एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको जरूर ही पसंद आएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और उसके बाद लोगों के कमेंट्स के बारे में बताएंगे।

jugaad- India TV Hindi
Image Source : X/@SHUTUPARI_ बच्चे ने जुगाड़ से बनाया अपना शावर

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही नॉर्मल सा हो गया है। जिस तरह लोग हर रोज खाना खाते हैं, पानी पीते हैं, नहाते हैं, ठीक उसी तरह लोग सोशल मीडिया पर भी जाते हैं और तरह-तरह के पोस्ट देखते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो वायरल होते हैं। कोई वीडियो फनी होता है तो कोई हैरान करने वाला और कई सारे वीडियो बहुत प्यारे होते हैं जो दिल जीत लेते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हर इंसान यह चाहता है कि वो जिंदगी भर खुश रहे, उसके पास किसी चीज की कमी न रहे और इसके लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं और खूब सारा पैसा कमाते हैं। मगर क्या पैसा ही सभी खुशियों की चाबी है। अब कुछ लोग हां बोलेंगे और कुछ लोग मना करेंगे मगर जो खुश रहना चाहते हैं, वो उसका तरीका खुद खोज लेते हैं जैसे इस बच्चे ने किया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बच्चे ने एक पॉलिथीन में पानी भरकर टांग दिया है और उसके खड़े होकर नहा रहा है। शरीर में साबुन लगाने के बाद वो झाड़ू से उस पॉलिथीन में छेद करके सस्ते शावर का मजा लेता है और खूब खुश हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shutupari_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कम बजट में शावर। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या हम फिर से बच्चे बन सकते हैं, मुझे वो दिन याद आते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- ये स्मार्ट है। पांचवें यूजर ने लिखा- छोटी छोटी खुशियां।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कार चालक का बिगड़ा बैलेंस तो सीधे घर में घुसा दी गाड़ी, महिला की बाल-बाल बची जान, देखें Video

सारा मोटिवेशन एक तरफ और ये वाला एक तरफ, वायरल पोस्टर देख किसी की हंसी नहीं रुकेगी