A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा है, शख्स की हरकत देख आप यही कहेंगे

गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा है, शख्स की हरकत देख आप यही कहेंगे

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद कुछ लोगों को हंसी आ जाए मगर बहुत सारे लोगों को गुस्सा ही आएगा। कई लोगों ने इसे गलत भी बताया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@WHOIAMYOURS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दौर में सोशल मीडिया पर बहुत ही नॉर्मल हो गया है और हर कोई इसका इस्तेमाल भी करता है। यूथ तो आपको सोशल मीडिया पर मिलेंगे ही, इसके साथ ही आपको बुजुर्ग और बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और कई सारे वायरल भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

शख्स ने ऐसा क्या कर दिया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक वाशिंग मशीन के अंदर एक चूहा है। अब वो चूहा वहां खुद से पहुंचा या फिर पकड़ कर किसी ने डाल दिया, यह नहीं पता मगर इसके बाद उस आदमी ने जो किया, उस वजह से वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल वो चूहा कपड़े सुखाने वाले पार्ट में गिरा है और वो आदमी उसे चालू कर देता है। कुछ देर के बाद जब वो बंद होता है तो चूहा गोल-गोल घूमने के कारण अपना बैलेंस खो चुका था और इधर-उधर गिरता दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Whoiamyours नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से सजा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- नरक में जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये गलत कर रहा है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या कर दिया, ये तो गलत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सजा तो पक्का मिलनी है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने हवा में बनाया अपना घर, वायरल फोटो देखने के बाद लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

दीदी को ये एक रील 70 हजार की पड़ी, Video देख समझ जाएंगे कैसे