इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है और उसमें भी बात जब अपने देश की आएगी तो वो तो पहले नंबर पर ही होगा। हमारे देश के लोगों के खून में जुगाड़ बहता है। यह बात वो सभी लोग मानेंगे जो सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ जुगाड़ वायरल होता ही रहता है। आप भी अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाले वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें दिखने वाला जुगाड़ घर में किए जाने वाले कामों में से ही एक के लिए है। आइए आपको बताते हैं कि यह कैसा जुगाड़ है जो वायरल हो रहा है।
दीदी ने लगाया गजब का दिमाग
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की सोफे पर बैठी हुई है और किसी कपड़े को दो टुकड़ों में फाड़ती है। इसके बाद वो बाल्टी में डालकर कपड़े के दोनों टुकड़ों को गीला कर लेती है और फिर उन्हें अपने पैर में बांध लेती है। अब तक यह समझ में नहीं आता है कि ये लड़की करना चाहती है मगर अगले ही पल सब साफ हो जाता है। दरअसल लड़की ने पोछा लगाने के लिए ऐसा किया है। वीडियो में दिखता है कि वो एक हाथ से झाड़ू लगा रही है और साथ ही साथ पैर से पोछा भी लगा रही है। लड़की ने गजब का दिमाग लगाया जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MashaSk26 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'ये मल्टी-टैलेंटेड है' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कौन कहता है कि लड़कियों में दिमाग नहीं होता। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या टैलेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा मुजस्सिमा और ऐसी तकनीक कहीं बाहर न जाए, संभाल कर रखना होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- थोड़ा सा दिमाग है, आज पता चला है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आसमान में उड़ रहे पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकली ईल मछली, कैमरे में कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा
मिलिए रिंकू सिंह की बहन से, जिन्हें Youtube की तरफ से मिला सिल्वर बटन, परिवार के साथ खुशियां मनाते आईं नजर