1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मछली के साथ-साथ भाई का भी आज फ्राई हो जाता! एक बार आप भी देखें वायरल Video, हो जाएंगे हैरान

मछली के साथ-साथ भाई का भी आज फ्राई हो जाता! एक बार आप भी देखें वायरल Video, हो जाएंगे हैरान

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक आदमी बड़ी सी मछली को तलने के लिए कढ़ाई में डालता है मगर तभी कुछ ऐसा होता है जो आपको हैरान करके रख देगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर एक स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया और अलग आ ही जाता है क्योंकि सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया पर कई सारी चीजें पोस्ट होती रहती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी तरह-तरह के वीडियो और फोटो तो अपने टाइमलाइन पर देखे ही होंगे और कई बार तो कुछ ऐसा भी देखा होगा जो आपने पहले नहीं देखा होगा। जुगाड़, स्टंट, ड्रामा और लड़ाई के वीडियो के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक और फनी फोटो भी पोस्ट होते हैं और इन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे किसी नदी के किनारे रिकॉर्ड किया गया है। नदी के किनारे चूल्हा बनाकर कढ़ाई में तेल को गर्म किया गया है। तभी एक शख्स उसमें बहुत बड़ी मछली को डालता हुआ नजर आ रहा है जिसे उसने शायद उसी नदी से पकड़ा होगा। मछली को तेल में डालने से पहले उस पर मसाला, प्याज, टमाटर आदी को काटकर सजाया हुआ है मगर वो जैसे ही मछली को कढ़ाई में डालता है, आगे की एक लपट उठती नजर आती है जिससे वो डरकर पीछे हट जाता है। ऐसा भी हो सकता है कि इस आग की चपेट में थोड़ा-बहुत तो वो आया ही होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मछली के साथ-साथ भाई का भी आज फ्राई हो जाता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खौलता हुआ तेल था बिल्कुल। दूसरे यूजर ने लिखा- खुद भी फ्राई होते होते बचा ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- आग कैसे लग गई यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा कोई करता है क्या, जल गया होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं मौत को दस्तक देना, रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते दिखे लड़के, Video वायरल

स्कूल छोड़ भाग रहा था बच्चा, टीचर ने दौड़ाकर पकड़ा तो लगा रोने, Video देख ताजा हो गईं बचपन की यादें