हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ समय तो स्क्रोल करने में बिताते ही हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह पता होगा कि जितने भी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद आपका हंसना तो तय है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कमरे के अंदर गेट के पास खड़ा है और वहां पर खड़े होकर वो ड्रिंक करने की तैयार कर रहा है। तभी नोटिस करता है कि उसकी पत्नी दरवाजा खोल रही है तो वो दरवाजे के पीछे ही छिपने लगता है। उसकी पत्नी हाथ में एक प्लेट लिए अंदर आती है मगर उसकी नजर अपने पति पर नहीं जाती है। उसे लगता है कि कमरे में कोई नहीं तो फिर वो भी ड्रिंक करने के लिए बोतल निकालती है और जैसे ही पीने जाती है, उसकी नजर अपने पति पर पड़ जाती है। उसके बाद दोनों साथ में पीते हैं। मजाकिया तौर पर यह वीडियो बनाया हुआ है जो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, '36 के 36 गुण मैच हो गए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा मिल जाए जीवन फिर सुकून भरा रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह जी वाह। तीसरे यूजर ने लिखा- अब होगी पार्टी। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो गजब है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दिल टूटे आशिक से सलाह मांगने पर ऐसा ही जवाब मिलता है, आप भी देखें वायरल पोस्ट
बर्थडे केक काटती लड़की का Video हो गया वायरल, लोग कमेंट में कहने लगे ये बात