A
Hindi News वायरल न्‍यूज ओहो सरपंच जी तो चल दिए! टेप के बारे में बताते शख्स के साथ जो हुआ उसे देख आ जाएगी हंसी

ओहो सरपंच जी तो चल दिए! टेप के बारे में बताते शख्स के साथ जो हुआ उसे देख आ जाएगी हंसी

एक शख्स टीन-करकट पर लगाने के लिए एक टेप के बारे में बता रहा था मगर तभी उसके साथ जो होता है, उसके कारण वीडियो वायरल हो गया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। कभी नया तो कभी पुराना वीडियो वायरल होता है। कोई वीडियो हंसाने वाला होता है तो किसी वीडियो को देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ जाता है। किसी वीडियो में लोगों के जुगाड़ वाले दिमाग के बारे में पता चलता है तो किसी वीडियो में लोगों की बेवकूफी नजर आती है। कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है। कभी-कभी लोगों के साथ हुए हादसे का भी वीडियो वायरल होता है जिसे देखकर हंसी आ जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी छत पर गया हुआ है। सीमेंट से बने करकट पर बैठा हुआ है। करकट टपक रहा होगा तो उसपर टेप चिपकाता और टेप के बारे में बताता हुआ नजर आता है। इसके बाद वो टेप लगाता है और खड़े होकर पैर से टेप को अच्छे से चिपकाता नजर आता है। मगर तभी उसके साथ कांड हो जाता है। करकट/टीन पुरान हो गया था जिस कारण वो टूट जाता है और वो नीचे गिर जाता है। इसे देखने के बाद लोगों को हंसी आ गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bhilaifilter2.0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट में लिखा है कि काम ऐसा करो कि कोई कॉपी न कर सके। दूसरे यूजर ने लिखा- चला गया चांद कहां रोशनी छोड़ कर। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं तो आ गया तू किधर गया। चौथे यूजर ने लिखा- भाई साहब हमें शायद पाताल में बुला रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओहो सरपंच जी तो चल दिए। सभी ने हंसने वाली इमोजी के साथ ही कमेंट किया है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ करने वाला कुछ भी कर सकता है, यह Video देखकर आप भी हो जाएंगे सहमत

ऐसी हवाबाजी के चक्कर में ही कई बार हादसे होते हैं, स्टंट देखकर आप भी रह जाएंगे दंग