1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूं ही थोड़ी मर्द औरतों से कम जीते हैं! लड़कों की हरकत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video

यूं ही थोड़ी मर्द औरतों से कम जीते हैं! लड़कों की हरकत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video

कुछ लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि लड़कों के अंदर कोई तो ऐसा कीड़ा होता है कि वो मुसीबत को खुद न्योता देते हैं। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/KRISHNANSH_ARORA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में सुबह-शाम चक्कर लगाते हैं तो फिर आप भी तरह-तरह के वीडियो देखते ही होंगे। आपकी टाइमलाइन पर वो भी वीडियो आते होंगे जो अपने यूनिक कंटेंट या फिर अतरंगी कंटेंट के कारण वायरल हो जाते हैं। वायरल होने वाले वीडियो की बात करें तो सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई और इसके अलावा भी कई तरह के कंटेंट वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको लड़कों की हरकत बताएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ऊंट चुपचाप अपने खाने में लगा हुआ है। वो किसी पेड़ से पत्ते खा रहा है और वहीं पर एक लड़का किसी पेड़ से टहनी तोड़कर गया और उस ऊंट को वो खाने के लिए दे रहा है। ऊंट को लगा कि वो उसे परेशान कर रहा है तो फिर वो उसके पीछे पड़ जाता है। इसके तुरंत बाद वो वहां से भागने लगता है और उसके बाकी दोस्त भी भागने लगते हैं। मगर बात यह है कि जहां पर कोई समस्या ही नहीं थी, इन लड़कों ने मुसीबत को न्योता दिया और उसी कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर krishnansh_arora नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 67 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसलिए आदमी की तुलना में औरत लंबे समय तक जिंदा रहती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़के अलग ही होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यूं ही थोड़ी मर्द औरतों से कम जीते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोगों के लिए अलग से डंडे वाला दंड विधान होना चाहिए, हरकत देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

थार में बैठे लोगों ने प्रकृति को हल्के में ले लिया और फिर भुगतना पड़ा नतीजा, देखें Video