1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिर किस महान आत्मा ने लिखी होगी ऐसी लाइन, पढ़कर आपका भी दिमाग यही सोचेगा

आखिर किस महान आत्मा ने लिखी होगी ऐसी लाइन, पढ़कर आपका भी दिमाग यही सोचेगा

कई बार कुछ ऐसा दिख ही जाता है कि लोग उसे सोशल मीडिया तक पहुंचाए बिना नहीं रुकते हैं और ऐसे ही अनोखे पोस्ट वायरल भी होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
Image Source : X/@AJATSHATRU_28 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

हर किसी के हाथ में फोन होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर ध्यान खींचने लायक दिखता है तो वो उसकी फोटो क्लिक करके या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बैठी जनता के साथ शेयर कर सकते हैं और ये काम होता भी है। हर दिन तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट होते हैं जिन्हें हजारों और लाखों लोग देखते हैं। कई सारे पोस्ट इतने गजब के होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि उस फोटो में क्या नजर आया जिसने उसे वायरल कर दिया।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें एक बोर्ड नजर आ रहा है जिसे एक खंभे पर लगाया गया है। उस बोर्ड पर लंग कैंसर के बारे में जानने का तरीका बताया गया है। आतमौर पर लंग कैंसर के बारे में बताने के लिए किसी प्रोग्राम में आने के लिए कहा जाता है मगर यहां अंदाज काफी अलग है। इस बोर्ड पर लिखा है कि लंग कैंसर के बारे में और जानकारी पाने के लिए आप धूम्रपान को जारी रखें। अब यह धुआंधार ख्याल किसके दिमाग में आया और ये बोर्ड कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर फोटो जरूर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डैंक मोटिवेशन। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन है ये महान आत्मा। तीसरे यूजर ने लिखा- पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें जैसी वाइब। चौथे यूजर ने लिखा- भाई बंदे ने मस्त लिखा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दोनों हाथ नहीं हैं मगर फिर भी बाइक चलाता दिखा बंदा, Video हो गया खूब वायरल

I Love You का आया मैसेज मगर ऐसे किया रिजेक्ट की स्क्रीनशॉट हो गया वायरल, आप भी देखिए