सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ नया और ऐसा दिखेगा जो आपको सोशल मीडिया पर बने रहने का कारण बताएगा। इसमें से एक्स तो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कई बार लोगों ने तरह-तरह के पोस्ट पर यही बात कही है कि इसी कारण मैं एक्स प्लेटफॉर्म को नहीं छोड़ता हूं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन खूब सारे कंटेंट वायरल होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?
अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने टॉयलेट पेपर पर ही रिजाइन दे दिया है। उसने लिखा है, 'मैंने अपने रजिग्नेशन के लिए इस पेपर को एक प्रतीक के तौर पर चुना कि कैसे कंपनी ने मुझे ट्रीट किया है।' उसके नीचे I QUIT लिखा हुआ है। फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसा भी हो सकता है कि सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए ही ऐसा लिखा हुआ हो और वो वायरल हो भी गया।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Whotfismick नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Toilet Paper Resignation' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 7 लाख 38 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये मस्त है। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रोफेशनलिज्म ने चैट को छोड़ दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्रेजी आइडिया है, मैं 9-5 जॉब से परेशान होकर आज यही करने वाला हूं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कार के पीछे बंदे ने लिखवाई गजब की लाइन, पढ़ने के बाद लोगों ने भी दिए कमाल के रिएक्शन
डिलीवरी बॉय को पसंद नहीं आया कस्टमर का व्यवहार तो Video बनाकर किया पोस्ट, दो तरह के दिखे रिएक्शन