सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है और हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं और उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ वीडियो तो बहुत ही गजब के होते हैं जो लोगों का गजब का मनोरंजन भी करते हैं। जितने लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो सभी इस बात से सहमत होंगे क्योंकि उनकी फीड पर भी तो हर दिन खूब सारे वायरल वीडियो आते होंगे जिसमें अलग-अलग चीजें देखने को मिलती होगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लैपटॉप पूरी तरह से चार्ज है। उसमें दिख रहा है कि बैट्री 100 प्रतिशत चार्ज है। इसके बाद वो बंदा अपने लैपटॉप से चार्जिंग का पिन निकाल लेता है। असली नजारा इसके बाद दिखता है। लैपटॉप से चार्जर निकालने के तुरंत बाद लैपटॉप की बैट्री गिरना शुरू करती है और बैट्री ऐसे गिर रही है जैसे टाइमर चल रहा है। सेकंड के हिसाब से बैट्री गिरनी शुरू होती है और 93 पर्सेंट पर आने के बाद वो सीधा 86 पर्सेंट पर आ जाती है और उसके बाद लैपटॉप सीधे बंद होता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nocontextmemes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये टाइम बॉम जैसा था। दूसरे यूजर ने लिखा- नहीं भाई, ये AI से बना है। तीसरे यूजर ने लिखा-भाई मेरे साथ भी ऐसा हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आखिर कहां से आते हैं ऐसे अतरंगी लोग, Video देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग
शादी समारोह में घुसे लोगों ने की मारपीट, जमकर चलीं कुर्सियां; वीडियो वायरल