1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टॉयलेट से ऐसा वर्ल्ड क्लास व्यू आज तक नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल

टॉयलेट से ऐसा वर्ल्ड क्लास व्यू आज तक नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो देखेंगे तो खुद भी कहेंगे कि ऐसा व्यू कहीं और से नहीं दिखेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/JEEJAJI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई ऐसा वीडियो दिख ही जाता है जो सबसे अलग होता है और उसे देखने के बाद लोग भी पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। हर दिन लोग भर-भर कर वीडियो पोस्ट करते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल हो जाते हैं क्योंकि वो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं और लोगों ने ऐसा कुछ पहली बार देखा होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा दरवाजा खोलता है और खुलने के बाद पता चलता है कि वो एक टॉयलेट का गेट था। अंदर इंडियन कमोड लगा हुआ है। आमतौर पर कोई भी टॉयलेट हो, वो चारों तरफ से बंद होता है मगर यहां ऐसा नहीं है। इस टॉयलेट को एक तरफ से खुला छोड़ा हुआ हो और वहां से सामने का पूरा व्यू दिख रहा है जिसमें पहाड़ और नदी नजर आ रही है। टॉयलेट के अंदर से ऐसा गजब का नजारा आपको दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये व्यू तो अंबानी के टॉयलेट से भी नहीं मिलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या व्यू है। तीसरे यूजर ने लिखा- सौंदर्य प्रसाधन। चौथे यूजर ने लिखा- भाई यहां वेस्टर्न कमोड लगा और टिकट काटकर पैसा कमा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

सपेरे को बीन बजाने से रोककर शख्स ने कह दी ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, लोग भी कर रहे हैं कमेंट

मैन ऑफ द मैच का अमाउंट देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें वायरल फोटो