A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में वोटिंग से एक दिन पहले राहुल गांधी ने राज्य की जनता के लिए जारी किया VIDEO, जानें क्या कहा

पश्चिम बंगाल में वोटिंग से एक दिन पहले राहुल गांधी ने राज्य की जनता के लिए जारी किया VIDEO, जानें क्या कहा

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा है कि कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Image Source : RAHUL GANDHI/X राहुल गांधी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होने वाली है। ऐसे में वोटिंग से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर पश्चिम बंगाल की जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। वो अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं। वो संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं। वो भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं। आइए, कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं।"

पश्चिम बंगाल में कब से हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग है और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां कुल 294 सीटों के लिए वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। यहां चुनाव लड़ने वाली मुख्य पार्टियों में टीएमसी, कांग्रेस, बीजेपी और सीपीआईएम हैं। सभी पार्टियों के कैंडिडेट्स ने राज्य में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। अब देखना ये होगा कि यहां की जनता किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधती है। 

एक तरफ टीएमसी के लिए सत्ता में बरकरार रहने की चुनौती होगी, वहीं बीजेपी के लिए ये एक मौका होगा कि वह राज्य में अपनी सत्ता बना पाए। कांग्रेस के लिए भी ये एक मौका होगा कि वह अपना प्रदर्शन सुधार सके और पिछले चुनावों के खराब प्रदर्शन को इस चुनाव में अच्छे प्रदर्शन से कवर कर सके। सीपीआईएम के लिए भी ये चुनाव खुद को साबित करने का मौका होगा।

कुल मिलाकर इस बार का मुकाबला दिलचस्प है। सभी जानना चाहते हैं कि क्या बंगाल में इस बार ममता दीदी का जादू चलेगा या इस बार बीजेपी को मौका मिलेगा। नतीजे क्या होंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।