A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

अधीर रंजन चौधरी से पहले सोमेन मित्रा पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे लेकिन कार्यकाल के बीच में ही उनका निधन हो गया है, सोमेन मंत्रा का देहांद इसी साल जुलाई में हुआ है।

<p>Adhir Ranjan Choudhury appointed West Bengal PCC...- India TV Hindi
Image Source : FILE Adhir Ranjan Choudhury appointed West Bengal PCC Chief

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजनचौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से अधीर रंजन चौधरी की नियुक्ति को लेकर घोषणा की गई है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया है कि पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले पर अपनी मुहर लगाई है। 

अधीर रंजन चौधरी से पहले सोमेन मित्रा पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे लेकिन कार्यकाल के बीच में ही उनका निधन हो गया है, सोमेन मंत्रा का देहांद इसी साल जुलाई में हुआ है। राज्य में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था, लेकिन अब अधीर रंजन चौधरी को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी गई है। 

अधीर रंजन चौधरी पहले भी पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल ने पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट से पार्टी के टिकट पर सांसद चुनकर लोकसभा में आए हैं और लोकसभा में पार्टी के नेता भी हैं। अधीर रंजन चौधरी कई बार अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहे हैं और कई बार उन्हें अपने बयानों की वजह से पार्टी के शीर्ष नेताओं की आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है और मजबूर होकर कई बार उन्होंने अपने बयान वापस भी लिए हैं। 

हालांकि अधीर रंजन चौधरी की गिनती पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती है, वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस पार्टी  में शामिल हुए थे और तब से लेकर अबतक कई बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।