पश्चिम बंगाल में सभी स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक रहेंगे बंद, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में सभी स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक रहेंगे बंद, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 23, 2020 04:13 pm IST, Updated : Jun 23, 2020 04:13 pm IST
पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद से पश्चिम बंगाल में भी सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं।
Image Source : GOOGLEपश्चिम बंगाल में सभी स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक रहेंगे बंद, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद से पश्चिम बंगाल में भी सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। अब जबकि केंद्र सरकार ने कई चरणों में अनलॉक शुरू किया है तो ऐसा अंदेशा था कि जुलाई में स्कूलों के खोलने पर राज्य सरकार कोई फैसला ले सकती हैं। लेकिन आज राज्य के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने ऐलान किया कि सभी स्कूल और कॉलेज फिलहाल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।