A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: 200 साल पुराने मंदिर में मूर्तियों की तोड़फोड़, भड़के लोग सड़क पर उतरे; इलाके में सुरक्षा सख्त

VIDEO: 200 साल पुराने मंदिर में मूर्तियों की तोड़फोड़, भड़के लोग सड़क पर उतरे; इलाके में सुरक्षा सख्त

आसनसोल में 200 वर्ष पुराने मंदिर में उपद्रवियों ने मां काली, भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से सनसनी फैल गई है। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 38 के अंतर्गत कालीपहाड़ी इलाके में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने मंदिर में उपद्रवियों ने मां काली, भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

दोपहर में सामने आई घटना

स्थानीय निवासियों के अनुसार, मंदिर में मंगलवार सुबह की पूजा-अर्चना सामान्य रूप से संपन्न हुई थी। लेकिन दोपहर के समय जब कुछ श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर के भीतर स्थापित प्राचीन मूर्तियां खंडित थीं। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और भारी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए।

चुनाव के समय माहौल बिगाड़ने की साजिश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद मीना कुमारी हांसदा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि चुनाव के समय माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से यह साजिश की गई है। पार्षद ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

घटना के विरोध में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में बीजेपी समर्थकों एवं स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर भैरव बाबा स्थान से होते हुए मार्च निकाला और आसनसोल जीटी रोड को काफी देर तक जाम कर रखा।

(रिपोर्टर- संतोष कुमार मंडल)

ये भी पढ़ें-

जनगणना का पहला चरण आज से शुरू, आपको क्या करना होगा? घर बैठे खुद कैसे भरें अपनी डिटेल्स? जानें सब कुछ

झारखंड: धनबाद में जोरदार आवाज के साथ जमीन धंसी, कई घर मलबे में दबे, 3 लोगों के मरने की आशंका