A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पीके-सीके सब फीके होते हैं जब जनता खड़ी होती है, तृणमूल तिनके की तरह उड़ेगी: नरोत्तम मिश्रा

पीके-सीके सब फीके होते हैं जब जनता खड़ी होती है, तृणमूल तिनके की तरह उड़ेगी: नरोत्तम मिश्रा

यही प्रशांत किशोर थे जो बिहार में तेजस्वी की लालटेन बुझा कर आए।अब ममता की तृणमूल भी तिनके की तरह उड़ती दिखेगी'

नरोत्तम मिश्रा- India TV Hindi
Image Source : ANI\TWITTER नरोत्तम मिश्रा

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के नेता नरोत्तम मिश्रा ने तृणमूल के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के उस बयान पर पलटवार करते हुए बड़ा हमला बोला है जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव में तिनके की तरह उड़ेगी।

मीडियाकर्मियों जब प्रशांत किशोर को लेकर नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया तो उन्होंने कहा-'पीके और सीके सब फीके होते हैं जब जनता खड़ी होती है।यही प्रशांत किशोर थे जो बिहार में तेजस्वी की लालटेन बुझा कर आए।अब ममता की तृणमूल भी तिनके की तरह उड़ती दिखेगी'