A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बाली चुनाव रिजल्ट: BJP के संजय कुमार सिंह की बंपर जीत, TMC उम्मीदवार को करीब 12 हजार वोटों से हराया

बाली चुनाव रिजल्ट: BJP के संजय कुमार सिंह की बंपर जीत, TMC उम्मीदवार को करीब 12 हजार वोटों से हराया

बाली चुनाव रिजल्ट: बीजेपी के संजय कुमार सिंह ने टीएमसी उम्मीदवार 11997 वोटों से हराया है। सुबह से ही इस सीट पर कांटे की टक्कर चल रही थी। रात में बीजेपी के उम्मीदवार की जीत हो गई।

बाली चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX बाली चुनाव रिजल्ट

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आ गई है। टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बंगाल की खास सीटों की बात करें तो बाली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह की जीत हुई है। संजय कुमार सिंह को 57639 वोट मिले वहीं, टीएमसी के उम्मीदवार कैलाश कुमार मिश्रा को 45642 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार ने टीएमसी के मिश्रा को 11997 वोटों से हराया है।

इस बार ये उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में

बाली सीट से टीएमसी ने कैलाश मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी से संजय सिंह हैं। कांग्रेस से प्रियंका चौधरी ने चुनाव लड़ा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। वाम-कांग्रेस गठबंधन भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की स्थिति में हैं।

2021 में टीएमसी ने मारी थी बाजी

पिछले बार यानी 2021 के विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां से टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी उम्मीदवार राणा चटर्जी को 53347 वोट मिले थे। बीजेपी के बैशाली डालमिया को 47110 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर वाम मोर्चा से दीपसिता धर रहे थे।