1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Bankura Election Result 2026 Live Updates: बांकुड़ा में कौन आगे, देखें नतीजे

Bankura Election Result 2026 Live Updates: बांकुड़ा में कौन आगे, देखें नतीजे

Bankura Election Result 2026: बांकुरा सीट से कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें दो निर्दलीय भी शामिल हैं। हालांकि, असली लड़ाई टीएमसी के डॉ. अनुप मंडल और भाजपा के नीलाद्री शेकर दाना के बीच मानी जा रही थी।

Bankura Assembly Election 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बांकुड़ा विधानसभा सीट 2026

Bankura Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। सभी सीटों पर शुरुआती रुझान आ रहे हैं। इस बीच बांकुड़ा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। यहां पिछला चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी ने जीता था और इस बार भी यह सीट बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, टीएमसी की कोशिश यहां वापसी करने की होगी, लेकिन यहां जीत हासिल करना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं रहा है। पिछले तीन चुनाव में यहां तीन अलग-अलग दलों ने जीत हासिल की है।

किसके बीच मुकाबला?

बीजेपी ने इस सीट पर नीलाद्री शेकर दाना को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, टीएमसी ने डॉ. अनुप मंडल को टिकट दिया था। कांग्रेस के अरूप बनर्जी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अरुण चंद भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमाते नजर आए। आशिक मोहम्मद खान और रिंकू नंदी नाम के दो निर्दलीय उम्मीदवार भी इस सीट से चुनावी मैदान में थे। सीपीआईएम ने यहां से अवॉयानंद मुखोपाध्याय और एसयूसीआई(सी) ने लीना घोष को टिकट दिया। हालांकि, असली मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवार के बीच ही रहा।

बांकुड़ा का इतिहास

1951 में बनी बांकुड़ा सीट पर अब तक 18 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। सबसे ज्यादा सात बार सीपीआईएम ने यहां जीत हासिल की है। कांग्रेस ने पांच बार जीत हासिल की है और आखिरी जीत 2016 में मिली थी। वहीं, टीएमसी ने चार बार जीत हासिल की है, उसे आखिरी जीत 2012 उपचुनाव में मिली थी। बीजेपी ने 2021 में जीत हासिल की थी और इस बार भी मजबूत दावेदारी पेश की है। बांकुड़ा के मतदाता सही विकल्प की तलाश में पिछले दो दशक से अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाते आए हैं। असली मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है। 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी ने जीत हासिल की थी।