1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Behala paschim Election Result 2026 Live Updates: बेहाला पश्चिम सीट पर जीते बीजेपी के उम्मीदवार इंद्रनील खान

Behala paschim Election Result 2026 Live Updates: बेहाला पश्चिम सीट पर जीते बीजेपी के उम्मीदवार इंद्रनील खान

Behala paschim Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की बेहाला पश्चिम सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार इंद्रनील खान ने जीत दर्ज की है।

बेहाला पश्चिम...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बेहाला पश्चिम विधानसभा रिजल्ट

Behala paschim Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम पूरा हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल के किले को ध्वस्त करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बेहाला पश्चिम विधान सभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार इंद्रनील खान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने  प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस की रत्ना चटर्जी को 24699 वोटों से हरा दिया।

2021 के चुनाव नतीजे

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ चटर्जी ने BJP की श्राबंती चटर्जी को हराकर जीत हासिल की थी। ​​पार्थ चटर्जी को 1,14,778 वोट मिले थे, जबकि श्राबंती चटर्जी को 63,894 वोट मिले थे। जीत और हार का अंतर 50 हजार से ज्यादा वोटों का रहा।

2016 के चुनाव नतीजे

वहीं वर्ष 2016 के  विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी के पार्थ चटर्जी ने जीत हासिल की थी। पार्थ चटर्जी को कुल 1,02,114 वोट मिले थे। उन्होंने CPI(M) उम्मीदवार कौस्तव चटर्जी को हराया था। कौस्तव चटर्जी को कुल 93,218 वोट मिले थे।