A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Behala purba Election Result 2026 Live Updates: बेहाला पूर्व सीट पर कौन जीता? जानें रिजल्ट

Behala purba Election Result 2026 Live Updates: बेहाला पूर्व सीट पर कौन जीता? जानें रिजल्ट

Behala purba Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की बेहाला पूर्व सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

बेहाला पूर्व चुनाव...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बेहाला पूर्व चुनाव रिजल्ट

Behala purba Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग पूरी हो चुकी है। बेहाला पूर्व विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शंकर सिकदर ने जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शुभाशीष चक्रवर्ती को 25137 वोटों के अंतर से हरा दिया।  बेहाला पूर्व सीट पर बीजेपी से शंकर सिकदर, कांग्रेस से अभिजीत राहा, तृणमूल कांग्रेस से सुभाशीष चक्रवर्ती और सीपीआईएम से डॉ. निलय मजूमदार के बीच मुख्य मुकाबला रहा। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट टीएमसी ने जीती थी।

2021 के चुनाव नतीजे

साल 2021 के चुनाव में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी। टीएमसी की उम्मीदवार रत्ना चटर्जी ने भाजपा की उम्मीदवार और अभिनेत्री पायल सरकार को भारी मतों के अंतर से हराया था। रत्ना चटर्जी को लगभग 50.7% वोट मिले थे, जबकि भाजपा की पायल सरकार को 33.6% वोट प्राप्त हुए थे। वाम मोर्चा समर्थित सीपीआई(एम) उम्मीदवार समिता हर चौधरी तीसरे स्थान पर रही थीं। उस चुनाव में जीत का अंतर लगभग 37,428 वोटों का था।

2016 के चुनाव नतीजे

साल 2016 के चुनाव में भी इस सीट से तृणमूल कांग्रेस को ही जीत हासिल हुई थी। उस समय टीएमसी के कद्दावर नेता शोभन चटर्जी ने जीत हासिल की थी। शोभन चटर्जी ने निर्दलीय उम्मीदवार प्रोफेसर अंबिकेश महापात्र को मात दी थी। इस चुनाव में शोभन चटर्जी को 48.3 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि अंबिकेश महापात्र ने 36.1 प्रतिशत वोट हासिल कर कड़ी टक्कर दी थी। बीजेपी को समय केवल 10.9 प्रतिशत वोट मिले थे और वह तीसरे नंबर पर रही थी।