1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की सभा वाली जगह के पास BJP और TMC के कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

VIDEO: भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की सभा वाली जगह के पास BJP और TMC के कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

TMC BJP Workers Face Off: भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की सभा होनी थी। लेकिन, उससे पहले ही सभा वाली जगह के पास BJP और TMC के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

Bhabanipur clash news- India TV Hindi
Image Source : ANI भवानीपुर में BJP और TMC कार्यकर्ता आमने-सामने।

Bhabanipur Clash News: चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में उस वक्त टेंशन बढ़ गई, जब TMC और BJP कार्यकर्ता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस दौरान, दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। यह घटना उस जगह के पास हुई जहां BJP प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी की जनसभा होने वाली थी। हालांकि, इस घटना के समय सुवेंदु अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस गहमागहमी का वीडियो भी सामने आ गया है।

दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

चश्मदीदों के अनुसार, दोनों दलों के समर्थक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद थे। जैसे ही उनका आमना-सामना हुआ, तो माहौल अचानक गरमा गया। फिर दोनों पक्ष, एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद, देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए और टकराव की आशंका बढ़ गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को किया अलग

हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद रहे सुरक्षा बलों ने तुरंत दखल दिया और स्थिति को काबू में लिया। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया और किसी भी प्रकार की हिंसा को होने से रोक दिया। अफसरों का कहना है कि हालात अब पूरी तरह से कंट्रोल में हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

चुनावी माहौल में बढ़ रही राजनीतिक गर्मी

गौरतलब है कि भवानीपुर की इस घटना ने चुनावी माहौल में बढ़ रही राजनीतिक गर्मी को फिर से उजागर कर दिया। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान अक्सर सियासी पार्टियों के वर्कर्स के बीच टकराव की स्थिति बन जाती है। भवानीपुर की यह नारेबाजी भी उसी कड़ी का हिस्सा लग रही है।

हालात के मद्देनजर प्रशासन है अलर्ट

फिलहाल, पुलिस प्रशासन अलर्ट है और चुनावी प्रक्रिया को शांति से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी स्टेप ले रहा है। वहीं, सियासी दलों से भी संयम बरतने का अनुरोध किया गया है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कोई प्रभाव न पड़े।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: 'गुंडे जेल में होंगे या फिर ऊपर', हुगली के रोड शो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी वॉर्निंग