1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'EVM में कमल के सिंबल के सामने वाली बटन को टेप से ढका गया', फलता में बीजेपी नेता अमित मालवीय का बड़ा आरोप

'EVM में कमल के सिंबल के सामने वाली बटन को टेप से ढका गया', फलता में बीजेपी नेता अमित मालवीय का बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल में आज हो रही वोटिंग को लेकर बीजेपी नेता ने बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी नेता ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि ईवीएम पर बीजेपी के सामने वाली बटन को टेप से ढका गया है।

कमल के सामने वाली बटन पर चिपका टेप- India TV Hindi
Image Source : X/AMITMALVIYA कमल के सामने वाली बटन पर चिपका टेप

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे एवं अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। फलता विधानसभा क्षेत्र में हो रही वोटिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि कई पोलिंग बूथों पर बीजेपी के पक्ष में वोट देने के विकल्प (बटन) को ईवीएम में टेप चिपका कर ढक दिया गया, जिससे मतदाताओं को अपनी पसंदीदा उम्मीदवार व पार्टी को वोट डालने में दिक्कत हो रही है।

फलता से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके इसके तीन वीडियो भी पोस्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के जहांगीर डायमंड हार्बर के फलता विधानसभा सीट से TMC के टिकट पर जहांगीर चुनाव लड़ रहे हैं। यह मामला फलता विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों में ही सामने आया है।

इन बूथों का किया जिक्र

बीजेपी नेता मालवीय ने जिन बूथों का जिक्र किया है, उनमें फलता 144, पार्ट 170, रूम नंबर 2, हरिणडांगा हाई स्कूल का बूथ शामिल है। इसके अलावा बूथ संख्या 189 को भी इसी तरह प्रभावित बताया गया है। अमित मालवीय के  इन आरोपों पर अभी तक राज्य सरकार या चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: यहां क्यों घूम रही हैं? भवानीपुर में बूथ के बाहर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने दागा सवाल

पश्चिम बंगाल में वोटिंग से तुरंत पहले EC का बड़ा एक्शन, 'सिंघम' मामले में बढ़ा विवाद, ताबड़तोड़ हटाए गए चुनाव अधिकारी