1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल के मालदा में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या; झड़प में छह लोग घायल

बंगाल के मालदा में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या; झड़प में छह लोग घायल

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने 35 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है।

समीर घोष - India TV Hindi
Image Source : REPORTER समीर घोष। फाइल फोटो

मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। दशमी के दिन धारदार हथियार से हमले और गोली मारकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप है। इसके चलते मालदा के अंग्रेजबाजार के रामकेली इलाके में तनाव देखा जा रहा है। परिवार इस घटना के पीछे तृणमूल समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगा रहा है। 

पहले हमला हुआ, फिर गोली मारकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम समीर घोष था। उसकी उम्र 35 साल थी। वह इलाके में भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता था। परिवार का दावा है कि सत्ताधारी दल का कार्यकर्ता होने की वजह से ही उन पर हमला कर हत्या की गई है। आरोप है कि समीर घोष पर कल देर रात दशमी के दिन भयानक हमला हुआ। उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। साथ ही गोली भी चलाई गई। हमला एकदम घर के सामने ही किया गया।

टीएमसी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। टीएमसी ममता गुट का कहना है कि हत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई, क्योंकि आपसी हमले में एक महिला समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल अस्पताल में भर्ती

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके में समीर घोष पर पहले धारदार हथियारों से हमला किया गया और फिर उन्हें दो गोलियां मारी गईं। स्थानीय लोगों का दावा है कि घोष की हत्या एक विरोधी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने की है। पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बाद इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए। उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

व्यक्ति ने पत्नी का सिर काटा, पिता की भी हत्या की 

बांकुड़ा जिले में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग करने और अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात दामोदर नदी के तट पर स्थित नट लालबाबा मानाचार इलाके में हुई, जो बांकुड़ा जिले के सोनामुखी थाना और पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मंगल चौधरी के रूप में हुई है, जिसने धारदार हथियार से अपने पिता राजेंद्र चौधरी (60) की हत्या करने से पहले अपनी पत्नी रूम्पा चौधरी (39) का सिर धड़ से अलग कर दिया था। 

(पीटीआई इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ेंः कुमार बाजार के तालाब से 75 वर्षीय महिला का शव बरामद, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही मृतका