A
Hindi News पश्चिम बंगाल बंगाल के कालीगंज सीट पर 19 जून को होगा उपचुनाव, TMC ने अलीफा अहमद को बनाया अपना उम्मीदवार

बंगाल के कालीगंज सीट पर 19 जून को होगा उपचुनाव, TMC ने अलीफा अहमद को बनाया अपना उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होने वाला है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस ने अलीफा अहमद को कालीगंज सीट से अपना उम्मीदवार चुना है। बता दें कि अलीफा दिवंगत विधायक नसीरुद्दीन अहमद की बेटी हैं।

By-election will be held on June 19 on Kaliganj seat of West Bengal TMC has made Alifa Ahmed its can- India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 19 जून को होने वाले कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए अलीफा अहमद को अपना उम्मीदवार घोषित किया। अलीफा अहमद तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत विधायक नसीरुद्दीन अहमद की बेटी हैं। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया, "टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में, एआईटीसी को आगामी 19 जून, 2025 को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। कालीगंज की उम्मीदवार अलीफा अहमद हैं।"

उपचुनाव की जरूरत क्यों पड़ी?

पश्चिम बंगाल में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव मौजूदा विधानसभा सदस्य नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण जरूरी हो गया है। अहमद, जिन्हें 'लाल दा' ​​के नाम से जाना जाता था, 70 वर्ष के थे और वह एक अनुभवी नेता थे। अहमद ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कई बार कालीगंज का प्रतिनिधित्व किया था। साल 2011 और 2021 में उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की। हालांकि साल 2016 में एक बार अंतराल देखने को मिला। बता दें कि इस सीट का राजनीतिक महत्व टीएमसी के लिए काफी ज्यादा है। इसलिए सत्तारूढ़ पार्टी ने इस सीट से नसीरुद्दीन अहमद की बेटी को  अपना उम्मीदवार चुना है। बता दें कि हाल ही में मतदाता सूची में हुए संशोधन के मुताबिक, कालीगंज विधानसभा सीट पर लगभग 2.5 लाख मतदाता पंजीकृत हैं।

उपचुनाव कार्यक्रम

बता दें कि चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 19 जून को होगा। कालीगंज चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों में से एक है, जहां उस तारीख को उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून है, जबकि जांच 3 जून को होगी। उम्मीदवार 5 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।