A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या की जांच अब CBI करेगी, 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या की जांच अब CBI करेगी, 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। जांच बंगाल पुलिस से सीबीआई को हैंडओवर की गई है।

Suvendu adhikari PA chandranath rath murder case- India TV Hindi
Image Source : FILE (REPORTER/ANI) शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपी गई।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपी गई। बंगाल सरकार की सिफारिश के बाद जांच बंगाल पुलिस से सीबीआई को हैंडओवर की गई। आधिकारिक तौर पर डीओपीटी नोटिफिकेशन जारी कर सीबीआई जांच शुरू करेगी। सूत्रों के मुताबिक, डीआईजी रैंक के 7 अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। हाल ही में बंगाल पुलिस ने तीन लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी की है।

हत्याकांड के आरोप में तीन गिरफ्तार

चंद्रनाथ रथ की हाल ही में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोप में बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इन तीनों की क्या भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है। मामले की जांच कर रही एसआईटी के अनुसार, बिहार के रहने वाले दो आरोपियों के नाम- मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य है। इसके साथ ही, एक आरोपी बलिया का है और उसका नाम राज सिंह बताया जा रहा है।

6 मई की रात की घटना

घटना 6 मई की रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच की है। चंद्रनाथ रथ नॉर्थ 24 परगना स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। चुनाव परिणामों के ठीक बाद हुई इस घटना ने राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी। इसके बाद, चंद्रनाथ की हत्या की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी।

ये भी पढ़ें-

"विदेश में नहीं, देश में ही रचाएं शादियां", PM मोदी ने डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर की खास अपील; जानें और क्या बोले

VIDEO: MP के इस पेट्रोल पंप पर एक के बाद एक कई धमाके, भीषण आग में जिंदा झुलसे 12 लोग; एक के शरीर से अलग हुई चमड़ी