1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "उन्हें तो पद्म भूषण अवार्ड देना चाहिए", CEC ज्ञानेश कुमार के लिए बंगाल के BJP अध्यक्ष ने क्यों कहा ऐसा?

"उन्हें तो पद्म भूषण अवार्ड देना चाहिए", CEC ज्ञानेश कुमार के लिए बंगाल के BJP अध्यक्ष ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐसा काम किया है कि उन्हें तो पद्म भूषण पुरस्कार देना चाहिए। जानिए उन्होंने क्यों ऐसा कहा?

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष का बयान- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष का बयान

Highlights

  • समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान
  • ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देना चाहिए
  • राहुल गांधी पर लगाए आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा,  ज्ञानेश कुमार कम से कम पद्म भूषण सम्मान के हकदार हैं। पश्चिम बंगाल के लोग इस बात से खुश हैं कि इतने लंबे समय बाद डराने-धमकाने की कोशिशों को दूर रखा गया। हत्या की कोई घटना नहीं हुई और लोगों को असल में वोट डालने का मौका मिला। इसके अलावा, सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद, ज्ञानेश कुमार ने वोटर लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की पहल की। ​​पश्चिम बंगाल के लोगों ने शायद ही कभी ऐसा चुनाव देखा हो। इसलिए, पश्चिम बंगाल की आम जनता ज्ञानेश कुमार का पूरा समर्थन करती है..."

क्या कहा समिक ने, देखें वीडियो



कांग्रेस खुद राहुल को सीरियसली नहीं लेती
मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन के साथ ही समिक भट्टाचार्य ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उनोंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी तो खुद ही राहुल गांधी को सीरियसली नहीं लेती है, तो देश के लोग कैसे उन्हें सीरियसली लेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने SIR के दौरान वोटों के नाम जोड़ने और हटाने को लेकर सवाल उठाए और कहा, अगर वोट की व्यवस्था कमजोर होती है तो इसका असर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़ता है।

आरोपों के घेरे में सीईसी ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार के ऊपर बड़े आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्तों- सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने एसआईआर से जुड़े फैसलों पर पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित असहमति जताई थी। इस तरह के आरोप के बाद बवाल मचा है और कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही राहुल गांधी ने उनसे सरकारी गवाह बनने की बात भी कही।

ये भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- 'अपनी बातों को मजबूती से रखें'