A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Chunchura Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की चुंचुड़ा सीट पर कौन चल रहा है आगे, यहां देखें रिजल्ट

Chunchura Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की चुंचुड़ा सीट पर कौन चल रहा है आगे, यहां देखें रिजल्ट

Chunchura Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की चुंचुड़ा विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आज 4 मई को सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कौन चल रहा है आगे।

Chunchura Election Result 2026 Live Updates- India TV Hindi
Image Source : PTI चुंचुड़ा सीट पर चुनाव का रिजल्ट।

Chunchura Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है और सभी लोगों को चुनाव परिणाम का इंतजार है। आपको बता दें कि बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण में वोटिंग कराई गई थी। अब 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने वाले हैं। इस चुनाव में चुंचुड़ा विधानसभा सीट भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में से एक है। ये सीट बीते 3 चुनाव से तृणमूल कांग्रेस का गढ़ बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चुंचुड़ा सीट पर कौन मार रहा है बाजी, हमारी इस खबर में।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

चुंचुड़ा सीट पर निर्दलीय समेत कई राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। हालांकि, इस सीट पर मुख्य तौर पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवारों के बीच है। सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुंचुड़ा विधानसभा सीट से देबांगशु भट्टाचार्य को चुनाव मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने सुबीर नाग को टिकट दिया है। कांग्रेस की ओर से मेनुल हक चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से सुनील कुमार साहा चुनाव मैदान में हैं।

कब हुए थे चुनाव?

चुंचुड़ा पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है। चुंचुड़ा का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 190 है और ये एक अनारक्षित सीट है। यह मुख्य रूप से शहरी विधानसभा सीट है। चुंचुड़ा सीट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आज 4 मई को इसके परिणाम सामने आ रहे हैं।