1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल की कूचबिहार उत्तर सीट पर BJP की जीत, यहां देखें रिजल्ट

पश्चिम बंगाल की कूचबिहार उत्तर सीट पर BJP की जीत, यहां देखें रिजल्ट

पश्चिम बंगाल की कूचबिहार उत्तर विधानसभा सीट के चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। आइए जानते हैं कि इस कूचबिहार उत्तर सीट पर कौन जीता है।

Cooch Behar Uttar Election Result- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) कूचबिहार उत्तर सीट का परिणाम।

Cooch Behar Uttar Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 का रिजल्ट आ गया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग हुई थी। अब 4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव का परिणाम सामने आए हैं। इस चुनाव में कूचबिहार उत्तर सीट भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में से एक थी। यहां से बीजेपी उम्मीदवार सुकुमार रे की जीत हुई है।

कौन-कौन थे उम्मीदवार?

कूचबिहार उत्तर सीट पर निर्दलीय सहित कई सियासी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। यहां मुख्य मुकाबला, TMC, BJP, कांग्रेस और CPM के उम्मीदवारों के बीच है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने यहां से पार्थ प्रतिम रे को चुनाव मैदान में उतारा था। BJP ने सुकुमार रे को टिकट दिया था, जिनकी जीत हुई है। कांग्रेस की ओर से पार्थ इशोर लड़ रहे थे तो वहीं, CPM की ओर से प्रणय कारजी चुनावी मैदान में थे।

कब हुए थे विधानसभा चुनाव?

कूचबिहार उत्तर, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है। कूचबिहार उत्तर निर्वाचन क्षेत्र, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। कूचबिहार उत्तर सीट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।