A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: 24 घंटे में 35 लोगों की मौत, 2216 नए मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल: 24 घंटे में 35 लोगों की मौत, 2216 नए मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 2216 नए मामले सामने आए।

पश्चिम बंगाल: 24 घंटे में 35 लोगों की मौत, 2216 नए मामले सामने आए- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पश्चिम बंगाल: 24 घंटे में 35 लोगों की मौत, 2216 नए मामले सामने आए

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 35 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,290 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस के कुल 2,216 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 53,973 हो गई है। राज्य में उपचारीधीन रोगियों की संख्या 19,154 है। बुलेटिन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को सर्वाधिक 1,873 मरीज बीमारी से ठीक हुए। 

इनपुट-भाषा