A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Dhanekhali Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की धनेखाली सीट पर कौन जीत रहा? यहां देखें चुनाव का रिजल्ट

Dhanekhali Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की धनेखाली सीट पर कौन जीत रहा? यहां देखें चुनाव का रिजल्ट

Dhanekhali Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की धनेखाली सीट पर कौन जीत रहा? यहां देखें चुनाव का रिजल्ट

dhanekhali assembly election result- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक फोटो।

Dhanekhali Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से कुछ ही देर में साफ हो जाएंगे। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनाव में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, 29 अप्रैल को दूसरे चरण में राज्य विधानसभा की 142 सीटों के लिए मतदान हुआ था। वोटिंग के समाप्त होने के बाद से ही लोगों को बेसब्री से चुनाव परिणाम का इंतजार था। अब पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर वोटिंग के परिणाम आज 4 मई 2026 को जारी किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस चुनाव में राज्य की धनेखाली सीट भी हॉट सीट मानी जा रही है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कौन मार रहा है बाजी।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

पश्चिम बंगाल की धनेखाली विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में मुकाबला 4 राजनीतिक दलों- तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के बीच है। तृणमूल कांग्रेस ने धनेखाली सीट से एक बार फिर से आसिमा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि वह साल 2011 से लगातार इस सीट से विधायक हैं। वहीं, भाजपा ने इस सीट से बरनाली दास को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से ज्योति कुमारी दास चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) की प्रत्याशी रूमा अहिरी भी रेस में हैं।

धनेखाली विधानसभा सीट पर चुनाव पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हुए थे। धनेखाली में 29 अप्रैल को वोटिंग कराई गई थी। इसी तारीख को राज्य की 141 अन्य सीटों पर भी वोटिंग हुई थी। अब 4 मई की तारीख को धनेखाली सीट का चुनाव परिणाम जारी किया जा रहा है।